फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता ने उठाई जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। इस दौरान कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी गेट स्थित एक बरातघर में हुई संगठन की बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि शासन-प्रशासन को रामपुर को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए। फसलें सूखने के कगार पर हैं। कुछ किसानों ने धान की रोपाई सिंचाई की आस छोड़ दी है। किसान कर्ज में दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि उपकरणों व खाद एवं कीटनाशक पर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाए। गन्ने का समर्थन मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने फरहत अली खान को जिला प्रभारी, सैयद जमाल आरिफ मियां को मंडल सचिव, कमलेश कुमार को जिला सचिव, जोगेंद्र सिंह को जिला संगठन मंत्री, जलील खान को जिला महासचिव, सोनू खान को ब्लॉक प्रभारी,मोहम्मद गुलरेज को नगर संयोजक, शाहनवाज साबरी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मुकेश श्रीवास्तव को ब्लॉक प्रभारी मिलक, दिनेश कुमार को तहसील महासचिव मिलक, तालिब खान को नगर महासचिव, रेहान खान को नगर सचिव, सपन मिर्धा को तहसील अध्यक्ष बिलासपुर, राजू दास को तहसील उपाध्यक्ष बिलासपुर मनोनीत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश प्रभारी शोएब इजहार खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिकदार, प्रांतीय सचिव कामरान खान ,जिला संयोजक हारून खान, जिला महासचिव सदीक अहमद, रईस अहमद, शकील अहमद, महबूब अली, अकरम खान, शाने आलम, चांद खान, सफी अहमद, अहमद जान खान, आरिफ अली, विरेंद्र कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें