रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने 2010 में दिल्ली से चोरी हुई अपनी कार के मुकदमे में एफटीसी-1 सुरेंद्र कुमार राय की कोर्ट में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। जहां पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है।
पूर्व सांसद की बोलेरो कार दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित रामपुर हाउस से 2010 में चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट उनके पीआरओ नारायण स्वामी ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज कराई थी। बाद में कार रामपुर के बिलासपुर से बरामद हुई थी। आरोपी परमजीत सिंह उर्फ हैप्पी, चंद्रपाल और राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद बेगम नूरबानो कोर्ट में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए जहां पर बचाव पक्ष अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, उनकी गवाही पूरी हो गई है। संवाद