रामपुर में बुधवार को एसपी और एएसपी के साथ बैठक करते आईजी रमित शर्मा। फोटो: संवाद
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। आईजी रमित शर्मा ने जिला पुलिस को त्योहारी सीजन के दौरान सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने कई त्योहार आने वाले हैं इसके मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ अपराध नियंत्रण और कोविड-19 के दृष्टिगत बिना मास्क के बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश उन्होंने दिए। कई मुकदमों की विवेचना के बारे में उन्होंने जानकारी हासिल की। इस मौके पर एसपी शगुन गौतम और एएसपी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।