फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरेली स्टेडियम ने रामपुर हॉस्टल को 1-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रुहेला टाइगर हॉकी क्लब के मैदान पर बुधवार से मुस्तफा अली खां मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का आगाज हुआ। जिसमें उद्घाटन मैच में बरेली स्टेडियम ने रामपुर हॉस्टल को 1-0 से हराया। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी पालिका अध्यक्ष पति मामून शाह खां ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।मैच शुरू होते ही चौथे मिनट में बरेली के दानिश खां ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ से लेकर अंत तक मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। मैच में रामपुर हॉस्टल को 12 पेनाल्टी काॅर्नर व बरेली को 11 पेनाॅल्टी कार्नर मिले लेकिन कोई भी टीम पेेनाल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सकी। मैच की अंपायरिंग तिबयान खां व नावेद खां ने की। तकनीकी अधिकारी आतिब खां, उदा खां, सामिद रहे। कमेंट्री सीनियर एडवोकेट नासिर खां ने की। टूर्नामेंट सचिव इकबाल अली खां ने मुख्य अथिति सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी महफूज उर रहमान खां, राष्ट्रीय खिलाड़ी मुन्ने खा, हॉकी सचिव मुख्तार खां, फरहत अली खां, तनवीर खां, वकार खां, जोसफ खां, अदील मियां, शहजी खां, जुबैर आगा, बबलू खां आदि मौजूद रहे। मीडिया इंचार्ज फहीम कुरैशी ने बताया कि सात तो पहला मैच स्टूडेंट क्लब रामपुर व पूरनपुर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच टाउनहाल क्लब शाहजहांपुरा व चैंपियन क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें