फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सार

उन्होंने कहा है कि सरकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन, अधिकारियों का घेराव, अधिकारियों को धरना स्थल पर बैठना और कामकाज को प्रभावित करने वाले संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा देखने के आ रहा है कि सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए कुछ संगठन उल-जुलूल मांग को लेकर सरकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। सरकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर कामकाज बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन, अधिकारियों का घेराव, अधिकारियों को धरना स्थल पर बैठना और कामकाज को प्रभावित करने वाले संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि हर व्यक्ति और संगठन को अपनी बात कहने की आजादी है लेकिन इसके लिए किसी को सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित करने की छूट नहीं दी जा सकती है। प्रत्येक जिले में धरना-प्रदर्शन करने के लिए स्थान निर्धारित है। अधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन भी सौंपे। वैसे हर जिले में प्रत्येक माह किसान बंधु, उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और सिंचाई बंधु की बैठक होती है। इस बैठक में किसान संगठन, व्यापारिक संगठन और औद्योगिक संगठन अपनी बात उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी की कहीं बात नहीं सुनी जा रही है तो मेरे पास आएं। प्रत्येक कार्य दिवस पर मेरा कार्यालय खुला रहता है और मैं भी उपलब्ध रहता हूं। अगर मेरे पास नहीं आ सकते हैं तो आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा है कि ऐसा देखने के आ रहा है कि सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए कुछ संगठन उल-जुलूल मांग को लेकर सरकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करते हैं। अधिकारियों का घेराव कर उनके साथ नोकझोंक करते हैं। मंडलायुक्त ने साफ-साफ कहा है कि अगर भविष्य में कोई व्यक्ति या संगठन सरकारी कार्यालयों में घुसकर कामकाज को बाधित करता है तो उसके खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें