फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ठगी करने वाले तांत्रिक की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकी कुंडा निवासी शाईस्ता ने कोतवाली में 27 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रानू, शिम्मी और निक्की ने उसके साथ तंत्र मंत्र क्रिया के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी मुजीब कमाल उर्फ निक्की बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बंद निक्की बाबा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत प्रार्थनापत्र कोर्ट में दाखिल किया था। अधिवक्ता लालता प्रसाद के मुताबिक एसीएजेएम प्रथम ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मुजीब कमाल उर्फ निक्की की जमानत मंजूर कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें