फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जेल की फांसीघर की जमीन कब्जाने के एक आरोपी की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कारागार की फांसीघर की जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर खरीद फरोख्त करने की एक आरोपी तूबा खां की जमानत कोर्ट ने मंजूर कर ली है। तूबा खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसर्पण किया था और जमानत की अर्जी लगाई थी। जिसे लोअर कोर्ट ने खारिज करते हुए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को तूबा खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। अधिवक्ता एसएस कपूर ने बताया कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने तूबा खां के जमानत की अर्जी मंजूर कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें