फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोर्ट में आजम बोले- मैं बीमार, पेशी पर लाएं तो करें एंबुलेंस की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर कोर्ट पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने कोर्ट के सामने अपना दर्द बयां किया। आजम ने कहा कि मैं बीमार हूं।इतना लंबा सफर अब नहीं हो पाता। इसलिए जब भी कोर्ट में उन्हें लाया जाए तो एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। कोर्ट ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और अफसरों को हिदायत दी कि पेशी के समय एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।सपा नेता आजम खां पड़ोसी पर हमले के मामले में सीतापुर जेल से रामपुर कोर्ट लाए गए थे, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल से पेश किया गया था। केस की सुनवाई के दौरान सपा नेता ने कोर्ट के सामने अपना दर्द बयां किया। कहा कि पेश के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी जाए। इस पर कोर्ट ने अफसरों को आदेश दिए कि पेशी के वक्त एंबुलेंस की व्यवस्था रखें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
विज्ञापन



पिता से नहीं मिल पाए अदीब, समर्थक भी हुए निराश
रामपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते सपा नेता आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम अपने पिता से मिलने को बेताब दिखे, लेकिन वह सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इससे वह काफी निराश दिखे। इसके अलावा समर्थक भी आजम से मिलने के प्रयास में थी, लेकिन वह भी नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें