फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आजम के करीबी पूर्व सीओ आले हसन गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था गैर जमानती वारंट जारी

Sun, 07 May 2023 02:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के आजम खां के साथ आले हसन पर भी कई मुकदमे दर्ज हुए थे। सभी मुकदमे अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
आले हसन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां करीबी पूर्व सीओ आले हसन को रामपुर पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आले हसन के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


बुलंदशहर के कोतवाली देहात के कौलसेना गांव निवासी आले हसन के तैनाती रामपुर में दरोगा से लेकर सीओ तक के पद पर रही है। वो रामपुर में कई थानों के प्रभारी भी रहे हैं। सपा की पिछली सरकार में वो सिविल लाइंस कोतवाली के इंस्पेक्टर थे। पदोन्नति मिलने के बाद वो सीओ सिटी के पद पर तैनात रहे हैं। सेवानिवृत होने के बाद वो आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बन गए थे।

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के आजम खां के साथ आले हसन पर भी कई मुकदमे दर्ज हुए थे। सभी मुकदमे अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। अजीमनगर थाना की पुलिस ने उनको दिल्ली के शाहीनबाग थाना के जामिया नगर के अबुल फजल इंक्लेव स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि आले हसन के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया है। वहीं, आले हसन का कहना है कि वो पुलिस अधिकारी रहे हैं, वो कानून का पालन करते हैं। उनको पता नहीं था कि उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें