आजम खां 21 जुलाई को छजलैट प्रकरण के तहत मुरादाबाद में कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान वहां मीडिया से बातचीत के दौरान लुलु मॉल से जुड़े सवाल पर आजम खां ने कहा था, अमां हमने न लुलु देखा न लोलू देखा..., हम आज तक किसी मॉल में गए नहीं, जो लोग जाते हैं उनसे पूछिए।
लखनऊ के लुलु मॉल पर 21 जुलाई को आजम खां द्वारा दिए बयान को जोड़कर एक युवती ने वीडियो बनाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने ये बयान तब दिया था जब वह 21 जुलाई को छजलैट प्रकरण के तहत मुरादाबाद में कोर्ट में पेश हुए थे।
विज्ञापन
वहां मीडिया से बातचीत के दौरान लुलु मॉल से जुड़े सवाल पर आजम खां ने कहा था, अमां हमने न लुलु देखा न लोलू देखा..., हम आज तक किसी मॉल में गए नहीं, जो लोग जाते हैं उनसे पूछिए। उनका ये बयान आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस पर लोग तरह-तरह के वीडियो बना रहे हैं। इसी तरह एक वीडियो में युवती आजम खां के इस बयान के साथ अभिनय करती नजर आ रही है। लोग इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं।