फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे आजम, मेडिकल बोर्ड करेगा स्वास्थ्य की जांच

Wed, 21 Sep 2022 09:35 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आजम खां के भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौहान ने मिलक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब सेहत का हवाला देकर आजम खां कोर्ट नहीं पहुंचे। उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी सेहत खराब है, वो व्यक्तिगत रूप से हाजिर नहीं हो सकते। इस पर कोर्ट ने सीएमओ को मेडिकल बोर्ड का गठन करके आजम खां की सेहत की जांच कर रिपोर्ट 23 सितंबर को तलब की है।

विज्ञापन


आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आजम खां के भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौहान ने मिलक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इस मामले में आजम खां जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इस मामले में विवेचक सहित पांच गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 21 सितंबर आजम खां को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र और सेहत से संबंधित दस्तावेज दाखिल किए। कहा कि आजम खां की तबीयत खराब है वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकते। कोर्ट ने सुनवाई करते सीएमओ को मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच रिपोर्ट 23 सितंबर को पेश करने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें