फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: भड़काऊ भाषण केस की सुनवाई, सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सपा नेता आजम खां

Fri, 01 Dec 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

लोकसभा चुनाव के दौरान शाहबाद कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के भड़काऊ भाषण के मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सपा नेता सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। सुनवाई के दौरान गवाह एडीओ पंचायत चंद्रपाल ने पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में शाहबाद कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की और फिर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने गवाही दी। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान सपा नेता सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें