फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम ने सबूत पेश करने के लिए कोर्ट से फिर मांगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डूंगरपुर बस्ती में घर में घुसकर मारपीट व डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में सपा नेता आजम खां ने अधिवक्ता के माध्यम से सबूत पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 15 जनवरी को करेगी। सुनवाई के दौरान सपा नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीतापुर जेल स पेश हुए।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के 12 मुकदमे वर्ष 2019 में दर्ज हुए थे। इसमें सपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हनस, फिरोज खां, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा आजम खां को आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। पेशी के दौरान सपा नेता के अधिवक्ता ने कोर्ट में सफाई पेश करने के लिए फिर से समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 15 जनवरी की तारीख निश्चित कर दी। एडीजीसी कुमार सौरभ ने बताया कि अब 15 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें