रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर क्राइम से संबंधित समस्याओं एवं कानूनी जागरूकता विषय पर हुई संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार ने साइबर अपराध के विभिन्न रूपों का परिचय देते हुए साइबर अपराध की समस्या से निजात के उपायों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने भी छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। डॉ. माया भारती ने छात्र-छात्राओं से साइबर क्राइम से सतर्क रहने को कहा। डॉ. संतोष यादव ने कहा कि आज प्रौद्योगिकी काल में मानव जीवन डेटा के रूप में सिमट कर रह गया है। ऐसे में साइबर क्राइम से सतर्क रहना अति आवश्यक है। डॉ. राजेश कुमार, डॉ. घनश्याम सरोज आदि ने विचार रखे। महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद