रामपुर। मतदान अपील के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न डिग्री कालेज व इंटर कालेजों के प्राचार्य, प्रधानाचार्यों द्वारा डिजिटल माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक प्रसारित करने के उद्देश्य से वीडियो के माध्यम से अपील की गई। राजकीय रजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके गौतम द्वारा लोकतंत्र की मजबूती एवं सार्थकता के लिए मतदाताओं की जिम्मेदारी एवं भूमिका पर वक्तव्य देते हुए सभी से मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही राजकीय रजा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या डॉ. शालू कौशल, डायट प्राचार्या नीलम रानी टम्टा द्वारा भी वीडियो जारी करते हुए जिले के मतदाताओं को 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद