फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को किया जागरुक .

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव व कुष्ठ पखवाड़े के अंतर्गत कुष्ठ जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कुष्ठ के रोग एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कहा कि कुष्ठ रोग अन्य लोगों की तरह एक बीमारी है। अगर समय से इलाज किए जाए तो इस बीमारी से ठीक हो सकते हैं। इस बीमारी से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है।इसके साथ ही कहा कि रोग की पहचान बहुत आसानी से की जा सकती है। शरीर पर सुन्न दाग, धब्बों का होना, दाग धब्बों में खुजली न होना जैसे बीमारी के लक्षण से बीमारी का पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही कहा कि हम लोग इसे पापों का फल बताते हैं , मगर ऐसा नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से रोग से निजात पाया जा सकता है। इसके साथ ही कहा कि रोग की दवा सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग से जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को बचाव और लक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें