फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने एक किसान नेता पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शंखधार की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि एक राष्ट्रीय संगठन के किसान नेता का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे किसान नेता सिर्फ निजी लाभ के लिए किसानों का संगठन बनाकर सरकारों पर दबाव बनाने का कार्य करते हैं। आदेश शंखधार ने थाना मिलक में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
-

सुलह अधिकारी ने दिया त्यागपत्र
मिलक। उत्तर प्रदेश माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम के अंतर्गत गठित भरण पोषण अधिकरण मिलक के सुलह अधिकारी योगेश कुमार बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपुर को अपना त्यागपत्र प्रेषित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विगत पांच वर्षों से स्थानीय अधिवक्ता उनका निरंतर मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन उच्चाधिकारियों से उनके खिलाफ झूठी शिकायतें भी कर रहे हैं। इसलिए वह अब अपने पद पर बना नहीं रहना चाहते। उन्होंने उप जिला अधिकारी को भी अपने त्यागपत्र की जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें