फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पेट्रोल खत्म हुआ तो मांगी लिफ्ट, बाइक से गिरकर रिटायर्ड शिक्षक की मौत, परिजनों में मच गया कोहराम

Sun, 31 Dec 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पीपली धाम जा रहे सेवानिवृत शिक्षक के बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। वह दूसरे से लिफ्ट लेकर तेल लेने पंप तक जा रहे थे। तभी वह बाइक से गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर में हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में पीपली धाम स्थित माता बाल सुंदरी मंदिर में माता के दर्शन करने जा रहे सेवानिवृत शिक्षक रामसेवक (65) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। बाइक में पेट्रोल खत्म होने के बाद वह लिफ्ट मांगकर पेट्रोल पंप तक जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक से गिरकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर चले गए। थाना अजीमनगर के डोंकपुरी टांडा निवासी रामसेवक खेमपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह शनिवार की सुबह मिलकखानम थाना क्षेत्र स्थित पीपली धाम के लिए बाइक से निकले थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे थाने के सामने से गुजरते समय उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।

उन्होंने बाइक वहीं खड़ी कर दी और एक बाइक सवार से पेट्रोल पंप तक जाने के लिए लिफ्ट मांग ली। कुछ दूर चलते ही वह अचानक बाइक से गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग आ गए और घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें