रामपुर। उत्तर प्रदेश हज समिति की ओर से हजयात्रा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत हज यात्रा अब तक बंद थी। लेकिन, अब यह यात्रा फिर से शुरु हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन सात नवंबर से शुरु हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि दस दिसंबर निर्धारित की गई है। हज के फार्म मोबाइल एप के माध्यम से भी भरे जा सकते हैं।