रामपुर। एंटी रोमियो दल की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। प्रभारी कंचन टोलिया ने श्री हरि इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं एवं नगर क्षेत्र के आंबेडकर पार्क, गांधी समाधि स्थल, मिस्टनगंज, रोडवेज बस स्टैंड, ज्वाला नगर व अन्य स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकार बताए। साथ ही वूमेन पावर लाइन-1090, समस्त थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर-181, यूपी-112 के बारे में जानकारी दी गई।