रामपुर। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर एंटी रोमियो दल की और से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। सोमवार को एंटी रोमियो टीम ने नगर और थानों पर गठित एंटी रोमियों टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बों, मोहल्लों, गांवों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारोें, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही वूमेन पावर लाइन-1090, समस्त थानों पर बनी हुई महिला हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर-181, यूपी-112,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई।