फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर एंटी रोमियो दल की और से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। मंगलवार को एंटी रोमियो प्रभारी कंचन टोलिया ने टीम के साथ आम्बेडकर पार्क, गांधी समाधि और ज्वालानगर में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा थानों पर गठित एंटी रोमियों टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बों, मोहल्लों, गांवों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारोें, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही वूमेन पावर लाइन-1090, समस्त थानों पर बनी हुई महिला हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर-181, यूपी-112, कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं को बताया गया कि कोई भी छेड़छाड़ आदि की घटना होने पर वे हेल्पलाइन से मदद ले सकती हैं। उन्हें तुरंत मदद मिलेगी। इसी तरह का डर और भय न माने। मनचलों को सबक सिखाने के लिए हेल्पलाइन का सहयोग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें