फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आईएएस बनना चाहते हैं अंकुश, बाबा साहब को मानते हैं आदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक क्षेत्र के ग्राम ज्योहरा निवासी अंकुश ने इंटर में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ प्रदेश की श्रेठता सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है। अंकुश ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अंकुश का सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। वो बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। अंकुश के पिता विजयपाल रोजगार सेवक के पद पर कार्य करते हैं और उनकी मां बीना देवी गृहिणी हैं। अंकुश की एक छोटी बहन है और एक छोटा भाई है, जो पढ़ाई कर रहे हैं। अंकुश ने बताया कि वह स्कूल के अलावा प्रतिदिन छह से आठ घंटे घर पर पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान और गणित उनके पसंदीदा विषय हैं। अंकुश ने कहा कि वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते हैं। कहा कि इसमें काफी समय बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफल्ता जरूर मिलती है।
विज्ञापन

अंकुश बाबा साहब को अपना आदर्श बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने समाज को शिक्षित करने का संदेश दिया था। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अंकुश का कहना है कि लक्ष्य यदि कोई लक्ष्य निर्धारित करो तो उसके पूरा होने तक निरंतर प्रयास करते रहो, सफलता जरूर मिलेगी। बशर्ते आपका लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें