फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मां की डांट से नाराज कक्षा नौ के छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर कक्षा नौ के छात्र राजीव कुमार दिवाकर (15) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड टांडा हुरमतनगर का है। मोहल्ला निवासी मजदूर अमरजीत का इकलौता बेटा नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। मोहल्लेवासियों के अनुसार सोमवार की दोपहर छात्र स्कूल में पेपर देकर आया और इसके बाद वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने चला गया। आरोप है कि शाम को लौटने पर छात्र की मां ने परीक्षा के दौरान खेलने को लेकर उसको डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर छात्र अपने कमरे में चला गया और फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रात करीब 8 बजे परिजनों ने कमरे में छात्र के शव को फंदे पर झूलता देखा तो चीखपुकार मच गई। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। छात्र को उतारकर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। छात्र की मौत से परिजन बेहद सदमे में हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है।


घर का इकलौता चिराग था छात्र
मोहल्लेवासियों ने बताया कि राजीव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता मेहनत मजदूरी करके उसे पढ़ाकर अधिकारी बनाना चाहते थे। वह पढ़ने में भी होशियार था और नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। इस समय उसके पेपर चल रहे थे और सोमवार को पेपर भी देकर आया था। इसके बाद उसने मोहल्ले में पतंग उड़ाई और मोहल्ले के बच्चों के साथ जंगल में भी खेलने गया था। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें