रामपुर। अंडर-16 अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अमरोहा ब्लू ने रामपुर को 180 रन से हराकर मैच जीत लिया।
जौहर विवि के मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरोहा ब्लू की टीम ने 40 ओवर में 201 रन बनाए। जिसमें सक्षम ने 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम 81 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसमें इरफान ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अमरोहा ब्लू की ओर से सक्षम और बुरहान ने तीन-तीन विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सक्षम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद