रामपुर। अंडर-16 अंतर्जनपदीय क्रिकेट लीग में गुरुवार को अमरोहा रेड व अमरोहा ब्लू के बीच मैच खेला गया। जिसमें अमरोहा रेड ने 59 रन से जीत दर्ज की।
जौहर विवि के मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में अमरोहा रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 167 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद उस्मान ने 77, आयुष्मान ने 25 रन का योगदान दिया। अमरोहा ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद तबरेज और पारस ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा ब्लू की टीम 21 ओवर में 108 रनों पर सिमट गई जिसमें मोहम्मद शावेज ने 25 और प्रियांश आर्य ने 19 रन बनाए। अमरोहा रेड की ओर से अरबाज ने 3 विकेट और रोनिक ने दो विकेट लिए। अमरोहा रेड के मोहम्मद उस्मान को 77 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग सतेंद्र सिंह और मोहम्मद अयूब ने की।