फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा ग्रीन ने अमरोहा ब्लू को 78 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में खेले जा रहे अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्लब क्रिकेट में अमरोहा ग्रीन ने अमरोहा ब्लू को 78 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

रविवार को अमरोहा ग्रीन और अमरोहा ब्लू के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर अमरोहा ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में पूरी टीम 188 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें रहवर अनस ने 48 रन, अभिजीत यादव ने 22 रन ,आदित्य यादव ने 30 रन का योगदान दिया। अमरोहा ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए शबाब अख्तर ने 5 विकेट और ऋषभ चौधरी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा ब्लू की टीम 25 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें आदित्य ने 29, शबाब अख्तर ने 13, फैसल ने 16 रन बनाए। अमरोहा ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश और खैजर ने 3-3 विकेट लिए। इस मौके पर अमरोहा डीएनएस के क्रिकेट कोच बादशाह खान, नागपाल क्रिकेट एकेडमी गजरौला के कोच हरजीत सिंह, खिलाड़ी मयंक शर्मा, आलम खां आदि मौजूद रहे। अंपायर यूपीसीए के सत्येंद्र कुमार एवं मोहम्मद इरफान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें