फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाबा साहब ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अनेेक कार्य्रक्रम हुए। तमाम संस्थाओं और कार्यालयों पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन दलित, पिछड़ों और वंचित वर्ग के लोगों को उनका हक दिलाने में बीत गया। बाबा के साहब के विचारों से हम सबको जीवन में प्रेरणा लेनी चाहिए। सभागार में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और मिठाई बांटी। भाजपा नेता कपिल आर्य, महा सिंह, सोनू लोधी, सुभाष चंद्र, फरीद खां, मोहम्मद आजम, असगर अली, आले हसन, रजनीश मौजूद रहे।
नव निर्माण संघ की ओर से संयोजक रमेश प्रभाकर ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय पर बाबा साहब की जयंती पर उनके जीवन दर्शन और संघर्ष विषयक पर आधारित छाया प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें नेगपाल, दिनेश सिंह, संजीव कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भावाधस भीम की ओर से कोसी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर डॉ. भीमराव आबेडकर की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि शिक्षा की अलग पहले संसार में भगवान वाल्मीकि ने जगाई। उसी से प्रेरणा लेकर बाबा साहब ने शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। बाबा साहब ने कहा था कि मुझे धर्म चाहिए लेकिन धर्म के नाम पर चलने वाला पाखंड नहीं। अमरनाथ वाल्मीकि, राजू अंबेडकर, चरण सिंह दिवाकर, रामगोपाल कटारिया,शंकर बबलू, प्रेमराज वाल्मीकि, अशोक कुमार मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से भमरौआ रोड स्थित तथागत बुद्ध विहार में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि एएसपी डॉ. संसार सिंह ने कहा कि बोधिसत्व बाबा साहब ने सामाजिक क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाई। शोषित, वंचित समाज के लोगों को सच्ची आजादी दिलाते हुए उन्हें संवैधानिक अधिकार दिलाया। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में शांति, समता, बंधुता और भाईचारे का संदेश भारतीय संस्कृति को एक सूत्र में बांधे रखने का काम कर रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश महामंत्री डॉ. अरविंद गौतम, उद्योग उपायुक्त मुकेश कुमार, आरके प्रभाकर, डॉ. भारत सिंह, शोभित आदित्य, अनिल कुमार गौतम, बनवारी लाल गौतम,कपिल कुमार गौतम मौजूद रहे। गांव जौलपुर में भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सामाजिक समरसता फैलाई। बाबा साहब द्वारा रचित संविधान सभी को बराबरी का दर्जा देता है। हरिओम, रवि, मुस्तकीम, रहेमदन सागर, अर्जुन सागर, अनिल सागर, राजन सागर, दीप्ति सागर मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें