फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आंबेडकर पार्क और नवाबगेट की आपूर्ति रहीं बंद, परेशान रहे लोग

Wed, 16 Oct 2024 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मालगोदाम रोड से गुजर रही 33 केवी की लाइन पर टहनियों को काटने का काम किया गया, जिस वजह से दो घंटे की आपूर्ति बंद रही। इस दौरान बाशिंदों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रही।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे से बिजली विभाग की टीम काम पर लग गई थी। मालगोदाम रोड पर सीढ़ी की मदद से एक-एक कर पेड़ की टहनियां काट दी गई। इसके साथ तारों को दोबारा से कसा गया। वहीं जो तार खराब हो गए थे उनको दोबारा से खींचा गया। इस दौरान सुबह बिजली जाने से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। नौकरीपेशा से लेकर जरूरी काम पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। सप्लाई जाने से पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। लोगों के घरों की मोटर भी बंद हो गई। इससे महिलाओं को खाना पकाने आदि कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने टैंकों में शेष पानी से अपना काम चलाया। दो घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन प्रथम इमरान खां ने बताया कि सप्लाई काम के चलते बंद की गई थी।
एक्सईएन प्रथम इमरान खां ने बताया कि उपकेंद्र शाहबाद गेट से कोतवाली फीडर पर हाथीखाना चौराहे पर 11 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।जिस कारण आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना कुंडा, कोतवालन, जैन मंदिर, जीना इनायत खान, बाजार नसरुल्ला खान आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें