फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत ने देखीं ऐतिहासिक धरोहरें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारत में डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत डेविड पुइग ने रामपुर रजा लाइब्रेरी सहित ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि रामपुर आकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ। राजदूत डेविड पुइग ने रामपुर रजा लाइब्रेरी, जामा मस्जिद, गांधी समाधि, शाही इमामबाड़ा और खासबाग पैलेस देखा। उन्होंने कहा कि रामपुर के इतिहास और इस शहर में स्थित धरोहरों में विश्व के लोगों की रुचि है। राजदूत ने बताया कि उनके देश से भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटज (इंटेक) रुहेलखंड चैप्टर के सह संयोजक काशिफ खां ने बताया कि राजदूत डेविड पुइग शुक्रवार को रामपुर आए थे और शनिवार को कई ऐतिहासिक स्थल देखकर वापस लौट गए। डेविड पुइग भारत से पहले फ्रांस, मिस्र और बेल्जियम में भी राजनयिक रहे हैं। उन्होंने भारत में रहते हुए हिंदी भी सीखी है। इस मौके पर काशिफ खान के अलावा इंटेक के सदस्य माजिद खां उर्फ राजा खां, सैय्यद मोमिन इकबाल और सैय्यद माज इकबाल भी राजदूत के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें