फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दूसरा निकाह कर देह व्यापार के दबाव का आरोप, पति सहित चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार, उसके एक बच्चे की मौत के बाद पति ने चार बार गर्भपात करा दिया। जेठ उसे अकेला पाकर छेड़खानी करता है और पति देह व्यापार के लिए उकसाता है। विरोध करने पर सभी मिलकर मारते हैं। आरोप है कि पति ने दूसरा निकाह भी कर लिया। महिला ने इस मामले की शिकायत एसपी से की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें