फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादलों का डेरा देखकर सहमे किसान

सार

सुबह आसमान में बादलों ने डेरा जमाया तो धान की कटाई की तैयारी कर रहे किसान चिंतित हो गए।सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास है और दोपहर में धूप गर्मी का अहसास करा रही है।दोपहर में धूप निकली जरूर मगर अन्य दिनों की अपेक्षा उसका असर कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह आसमान में बादलों ने डेरा जमाया तो धान की कटाई की तैयारी कर रहे किसान चिंतित हो गए। लोगों ने प्रभु से बारिश न होने की प्रार्थना की। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया लेकिन दिन में तापमान में गिरावट रही।
विज्ञापन

सप्ताह भर से मौसम करवट ले रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास है और दोपहर में धूप गर्मी का अहसास करा रही है। खेती के नजरिए से मौसम बिल्कुल अनुकूल रहा है और किसान दिन में धूप निकलने से धान के अच्छे ढंग से पकने का इंतजार कर रहे थे लेकिन बुधवार की सुबह इससे अलग रही। सुबह पांच बजे आसमान में बादल थे। दोपहर में धूप निकली जरूर मगर अन्य दिनों की अपेक्षा उसका असर कम था। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो किसान धान की कटाई में लगे थे, उन्होंने मौसम के मिजाज को देखकर धान कटाई की रफ्तार को धीमा कर दिया। किसानों का कहना है कि पहले भी वह सूखा और असमय बारिश होने से नुकसान उठा चुके हैं। अब बारिश होती है तो फसल को बहुत नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें