फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रेम-विवाह के बाद जबरन तलाक लेने पहुंचा पति, ससुरालियों को पीटा

Tue, 08 Oct 2024 04:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक पड़ोस की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर दुष्कर्म करता रहा। मामला उजागर होने पर ग्रामीणों ने दो साल पहले दोनों का निकाह करा दिया। आरोप है कि पत्नी जब गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक मजदूर की बेटी से पड़ोस का युवक दो वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते पकड़ा गया था। तब ग्रामीणों ने दोनों का निकाह करा दिया था। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को उत्तराखंड के बागेश्वर ले गया। इस बीच पत्नी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक बच्चा नहीं चाहता था जिसके चलते उसने धोखा देकर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। लोगों ने बताया कि रविवार को महिला अपने मायके में थीं। युवक पक्ष के दो दर्जन लोग महिला के घर पहुंच गए और युवक से तलाक दिलाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसने तलाक लेने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर युवक पक्ष के लोगो ने हमला बोल दिया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही कपड़े फाड़ दिए तथा परिजन को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना से गांव में हंगामा खड़ा हो गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद पीड़िता परिजन के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध पीड़िता सोमवार को रामपुर पहुंच गई और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। हलके के दरोगा वीरेश शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच चल रही है, जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें