फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगी तो भूला 'दिलबर': शादी की जिद पर अड़ी लड़की, थाने पहुंच बोली- पहले 4 साल रखे संबंध; अब फोन भी न उठाता

Fri, 20 Jan 2023 05:52 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर

सार

युवती का कहना है कि उसके प्रेमी की नौकरी लग गई है तो वह शादी से इनकार कर रहा है। उसने कई बार प्रेमी से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह अब फोन भी नहीं उठा रहा है। 
विज्ञापन
love bird - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रामपुर जिला स्थित अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाए। क्योंकि उसने चार साल तक उसका शोषण किया है और जब उसकी नौकरी लग गई है तो वह शादी से मुकर गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि उसका बिलासपुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। यह संबंध पिछले चार साल से था। उसने प्रेमी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप भी लगाया है। 

युवती का कहना है कि उसके प्रेमी की नौकरी लग गई है तो वह शादी से इनकार कर रहा है। उसने कई बार प्रेमी से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह अब फोन भी नहीं उठा रहा है। 
विज्ञापन

युवती ने तहरीर में कहा है कि उसके प्रेमी ने चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया है। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर युवती को घर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें