फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चेंबर में घुसकर अधिवक्ता को पीटा, पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कचहरी परिसर में चेंबर में घुसकर अधिवक्ता व नानकार गांव के प्रधान यादराम के साथ मारपीट की गई। चार लोगों ने मिलकर उनके चेंबर में मारपीट की। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पटवाई थाना क्षेत्र के नानकार निवासी यादराम पेशे से अधिवक्ता हैं। साथ ही वह अपनी ग्राम पंचायत के प्रधान भी हैं। उनका कहना है कि वह तीन जनवरी को वह अपने चेंबर में बैठे थे। इस दौरान चार लोग उनके पास आए और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर कुर्सी फेंकी साथ ही फाइलों को भी फाड़ डाला। उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

यादराम ने उक्त लोगों से हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में इस मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में गौरव व उसके पिता पृथ्वीपाल, रियासत और राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें