फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रशासन ने शुरू की पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से फिर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, शासन की ओर से अभी तक इस परीक्षा की तारीखों का एलान नहीं किया गया है, लेकिन अफसरों को इस परीक्षा को कराने की तैयारी शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब इस परीक्षा को फिर से कराने की तैयारी की जा रही है। शासन की ओर से तारीखों का घोषणा नहीं हुई है। इसको लेकर डीएम जोगिंदर सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में भर्ती परीक्षा के संबंध में बैठक की।
डीएम ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अंतर्गत भविष्य में प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस की परीक्षा को पारदर्शी, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जारी शासनादेश के मानकों के अनुरूप आने वाले परीक्षा केंद्रों का चयन कार्य पूर्ण करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व संबंधित समिति के सदस्यों को निर्देशित किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्यों व स्कूल प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के भवन की बाउंड्रीवाल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, परीक्षार्थियों के बैठने तथा शौचालय, पीने के लिए शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हेम सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें