फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल जलने का शीघ्र मुआवजा दे प्रशासन : वारसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के कर्ज समेत कई मुद्दे उठाए गए। साथ ही आग से जिन किसानों की फसलें जली हैं, उन्हें मुआवजा देने की मांग की गई। प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. हनीफ वारसी ने कहा कि 24 अप्रैल को होने वाली मासिक पंचायत अब 29 अप्रैल को आंबेडकर पार्क में होगी। कहा कि गर्मी का भारी प्रकोप है और डेंगू ने जनपद रामपुर में पांव पसार लिए हैं। कहा कि सभी को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि जनपद की कई तहसीलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की गेहूं की पकी फसलें जलकर राख हो गई हैं। उन किसानों का सर्वे कराकर जिला प्रशासन शीघ्र मुआवजा दे। बताया कि रुद्रविलास चीनी मिल जर्जर हालत में है। पंचायत की अध्यक्षता फरहत अली खान ने की। संचालन पप्पू दिवाकर ने किया। इस अवसर पर लोकेश पांडेय, विशाखात, इदरीस अहमद, फुरकान अली, महबूब अली, शकील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें