रामपुर की मंडी समिति में मतगणना का दौरान भ्रमण करते डीएम - एसपी। संवाद
- फोटो : RAMPUR
रामपुर में मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। मंडी समिति जाने वाले मतगणना एजेंटों को सघन चेकिंग अभियान से गुजरना पड़ा। वहीं, गुरुवार दोपहर को एडीजी बरेली जोन राजकुमार मतगणना स्थल पहुंचे। उन्होंने वहां मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक किया गया। इसके बाद संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भी मौजूद रहे।