फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अपर पुलिस महानिदेशक ने शनिवार को जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए हुए चुनाव के लिए बनाए गए मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को चेक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। जिसके लिए ब्लाकों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें शनिवार की दोपहर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार रामपुर पहुंचे। उन्होंने मिलक और चमरौआ ब्लाक में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक किया। जिसके बाद संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें