रामपुर। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को जनपद में 17,369 मीट्रिक टन यूरिया, 9,093 मीट्रिक टन एनपीके एवं 2,224 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। किसान आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें, क्योंकि अधिक यूरिया से कीट व रोगों का प्रकोप बढ़ता है। उर्वरक खरीदते समय आधार कार्ड व खतौनी दिखाना अनिवार्य है। कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूले जाने पर 7839882763 व 9458846182 पर शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो