फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। टांडा कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी त्योहारों के मद्देनजर साफ-सफाई से लेकर शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करना है। अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि समाज पटरी पर दौड़ती दो ट्रेनों की तरह है। अगर ये लोग अपनी अपनी पटरी पर चलते रहेंगे तो समाज में किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं होगी। एसपी राजेश द्विवेदी ने त्योहारों के साथ लोकतंत्र के पर्व चुनाव को सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखने तथा उसके बारे में अधिकारियों को सूचित करने की बात कही। साथ ही सोशल मीडिया पर होने वाली पोस्ट से सावधान रहने की चेतावनी दी।
एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, पालिकाध्यक्ष पति सरफराज आलम, मकसूद लाला, मौलाना मोहम्मद जमील, केशव मुनि महाराज, मौलाना खालिद, राजकुमार चौहान, आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में सीओ केसी आनंद, कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी, सतराज सिंह, नरेंद्र सिंह, हाजी मोहम्मद शकील, अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें