फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: यूनियन बनाकर चेकिंग करने वालों पर कार्रवाई

Wed, 21 Oct 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। पुलिस ने डंपर रोककर जबरन वसूली के आरोप में एक नामजद सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार शाम यूनियन बनाकर डंपर रोके गए और उनकी संबद्धता जांची गई, जिसका वीडियो प्रसारित हुआ था। सोमवार को डंपर मालिक दिनेश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पटवाई चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। वहां गाली-गलौज हुई। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। दिनेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि साजिद व पांच अन्य ने उनका डंपर रोका और वसूली की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें गालियां व जान से मारने की धमकी मिली, बाद में मारपीट भी की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें