फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धर्मांतरण कराने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। 19 साल पहले सत्यम का नाम समीर रखकर कराए गए धर्मांतरण के मामले में आरोपी राशिद (50) को पुलिस ने रविवार की दोपहर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला हापुड़ के थाना पिलखुआ के मोहल्ला साकेत निवासी रामानंद की पत्नी मंजू की तहरीर के आधार पर धर्मांतरण कराने के संबंध में शाहबाद कोतवाल पंकज पंत ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मां मंजू का आरोप था कि वर्ष 2005 में इनका बेटा सत्यम (10) गुम हो गया था। उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन उस वक्त सत्यम नही मिला था। इस बारह साल के बीच के लंबे अर्से के बाद सत्यम वर्ष 2017 में अपने घर हापुड़ लौट गया था। लेकिन वह सत्यम राय नहीं, बल्कि धर्मांतरण कर समीर बन गया था। हापुड़ में कुछ दिन रहने के बाद सत्यम राय उर्फ समीर वापस आ गया था। इसके बाद वह फिर कभी अपने घर हापुड़ नहीं गया। जिसके बाद मां मंजू उससे संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन बेटा घर आने को राजी नहीं था। अब इस प्रकरण में 13 सितंबर 2024 को मां मंजू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि इनका बेटा सत्यम राय शाहबाद जनपद रामपुर में राशिद नाम के व्यक्ति के घर पर रहता था। मां अपने बेटे सत्यम से मिली तो उसने बताया कि वह दिल्ली ओखला में काम करने चला गया था। दिल्ली के ओखला में कबाड़ का काम करने वाला शाहबाद के मोहल्ला बेदान निवासी राशिद सत्यम को अपने साथ शाहबाद स्थित घर ले आया था। आरोप लगाते हुए कहा कि सत्यम को राशिद लगातार रुपये का प्रलोभन देकर इस्लाम धर्म में धर्मांतरण करा दिया था। आरोप था कि उसका खतना भी करवाया गया। सत्यम का नाम समीर रखकर उसे नमाज और कलमा भी पढ़वाया गया था। मां मंजू ने धर्मांतरण कराने वाले आरोपी राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी राशिद चंदौसी तिराहे के नजदीक लक्खी बाग स्थित किले के आगे खंडहर के पास खड़ा है। सूचना पर जब पुलिस टीम आरोपी राशिद के पास पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। मुठभेड़ के दौरान कोतवाल पंकज पंत ने एक, दरोगा कुलदीप सिंह ने दो और आदेश कुमार ने एक राउंड फायर किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें