पटवाई। भाजपा विधायक राजबाला की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में विवेचना में प्रकाश में आए आरोपी नाजिर निवासी बिजारखाता, थाना स्वार को अजीतपुर बाईपास के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मई माह में भाजपा विधायक राजबाला की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। उस वक्त गाड़ी में विधायक मौजूद नहीं थीं। आरोपियों ने उनके भांजे और दो चालकों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस अब तक कई लोगों को जेल भेज चुकी है। इस मुकदमे की विवेचना में पुलिस ने नाजिर का नाम शामिल कर दिया था। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अजीतपुर बाईपास के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद