फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधूरे हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने का लगाया आरोप

Tue, 30 Jul 2024 06:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू टिकैत ने कोयला टोल प्लाजा के ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। कांवड़ यात्रा निपटने के बाद किसानों ने बेमियादी धरने का ऐलान किया। कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि एनएच-87 अभी अधूरा है, इसके बावजूद यहां टोल टैक्स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश कैंप कार्यालय पर पंचायत में कार्यकर्ताओं ने मुद्दा उठाया कि एनएच-87 कोयला टोल प्लाजा पर कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। किसानों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। समस्या सुनने के बाद प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने इस समय सावन मास चल रहा है, अगर अब धरना दिया जाए तो कावड़ यात्रियों को परेशानी होगी। इसलिए सावन का महीना खत्म होते ही टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि अभी तक एनएच-87 पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ। जबकि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि जब तक किसी मार्ग का कार्य पूर्ण नहीं होगा तब तक टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। जबकि कोयला टोल प्लाजा पर कई साल से अवैध वसूली की जा रही है। इस मौके पर नीरज त्यागी, जुबैद आलम, राम औतार, निरोत्तम, राम चंद्र सिंह, शेर सिंह, इकरार, रामवीर सिंह, फहद हसीब, राकेश, मोहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें