रामपुर। पुलिस पर हमला करने के आरोपी को अदालत ने चार साल की कैद व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 2010 में गंज पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। मंगलवार को अदालत ने इस मामले में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शादी की मंडैया गांव निवासी आरोपी कमल हसन को दोषी करार देते हुए चार साल की कैद व पांच सौ रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।