फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला सिविल लाइंस क्षेत्र का है। पांच दिसंबर को सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी को डोंकपुरी टांडा निवासी अनस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। अब वह धमका रहा है। इस मामले में उसकी मां को भी नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी अनस को मालगोदाम तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें