केमरी। क्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान एक युवक को चार लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीनगर जनूबी निवासी प्रमित ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह केमरी क्षेत्र के ग्राम रास डंडिया में एक शादी समारोह में आया हुआ था। बरात चढ़त के दौरान मिलक क्षेत्र के ग्राम दुलीचंदपुर निवासी सत्यदेव हाथ में आतिशबाजी लेकर भीड़ की तरफ कर रहा था। आरोप है कि उसने हाथ में आतिशबाजी लेकर छोड़ने को मना किया तो सत्यदेव ने अजयपाल, नितेश व विपिन के साथ मिलकर उसे मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसके सर में गंभीर रूप से चोटें आईं। बरातियों को करीब आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। संवाद