फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर का सिरफिरा आशिक: 'प्यार' पर ही फेंक दिया तेजाब, बाल बाल बची जान; फिर लड़की ने किया ये काम

Thu, 27 Apr 2023 01:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में एक बाइक सवार युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
युवती पर फेंका तेजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के जौहर अली रोड पर एक बाइक सवार युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि तेजाब युवती के बैग पर ही गिरा। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, युवती माला रोड की रहने वाली है और बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। बताया गया है कि आरोपी से युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना पाकर युवती के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। कोतवाल शरद पंवार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। दूसरी तरफ दिन दहाड़े युवती पर तेजाब फेंकने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें