फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर फंसने से राम-रहीम पुल पर लगा जाम

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राम-रहीम पुल पर कंटेनर फंसने की वजह से जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक कंटेनर मुरादाबाद की ओर से राम-रहीम पुल से शाहबाद की ओर जा रहा था। कंटेनर बड़ा होने के कारण पुल पर मुड़ नहीं सका और पुल के किनारे पर फंस गया। धीरे-धीरे राम रहीम पुल के पर दोनों ओर से जाम लग गया। जाम में सिविल लाइंस के दरोगा भी फंस गए। काफी समय तक राम-रहीम पुल जाम लगा रहा। मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से रास्ते में फंसे कंटेनर को आसपास के लोगों की सहायता से निकलवाया। उसके बाद कहीं जाकर जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद फंसे लोगों ने राहत की सास ली। जाम में फंसे लोगों ने कहना कि करीब तीन घंटे तक जाम लग रहा। आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। राम-रहीम पुल पर जाम लगने की वजह से शाहबाद आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से पूरा ज्वालानगर जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें